पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के अनुसार 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस है, जिसे पहली बार 51साल पहले मनाया गया था| इसलिए प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है| जिसका उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को ध्यान मे रखते हुए विश्व पृथ्वी दिवस आयोजित किया जाता है| पृथ्वी दिवस को लेकर देश और दुनिया में जागरूकता का भारी अभाव है, समाजिक और राजनीतिक दोनो ही स्तर पर इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाते है| पृथ्वी दिवस को अमेरीका कि देन माना जाता है| हम उस दुनिया कि कल्पना करते है जिसमें हवा, पानी, प्रदुषण मुक्त होगा, समाज स्वस्थ और खुशहाल होगा,धरती रहने के काबिल होगी,मिट्टी बिमारियाँ नहीं वरण सोना उगलेगी, आने वाली पिढ़ीयों के लिए “सुजलम सुफलम शस्य श्यामलाम” का दस्तावेज होना चाहिए।