झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज गावां इकाई की ओर से सुखदेव मिस्त्री के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से विश्वकर्मा बंधुओं ने भाग लिया। मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष गदर मुखिया ब्रह्मदेव शर्मा उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि होली त्योहार असत्य के ऊपर सत्य की जीत का प्रतीक है। वहीं विशिष्ट अतिथि ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए अहंकार छोड़ कर एक दूसरे के साथ मिलकर होली मनाने की अपील की। मौके पर अशोक मिस्त्री, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर शर्मा, मदन विश्वकर्मा, प्रदीप मिस्त्री, प्रसादी मिस्त्री, लखन मिस्त्री, अरविंद राणा, रविन्द्र राणा, सुनील राणा, मोती राणा, बिरजू राणा, बिनोद मिस्त्री, अरुण मिस्त्री, इंद्रदेव मिस्त्री समेत दर्जनों विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद थे।