रिपोर्ट:-विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह बढ़ई टोला में गुरुवार की देर रात दो घरों में चोरों ने ताला तोड़ कर बक्शे में रखे जरूरी सामानों को चोरी कर लिया। हालांकि ज्यादा कीमती सामान के नहीं रखे होने की वजह से गृह स्वामी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बढ़ई टोला निवासी गोवर्धन मिस्त्री पिता स्वर्गीय भागवत मिस्त्री एवम बबिता देवी पति बचनदेव मिस्त्री के घर में गुरुवार की देर रात ताला तोड़ कर चोर घुस गए और घर में रखे सामानों की तलाशी करने लगे। इस बीच घर के बक्शे में रखे कुछ सामानों को वह अपने साथ ले गए। हालांकि गृह स्वामियों ने बताया कि बक्शे में कीमती सामान मौजूद नहीं रहने से उन्हें कम क्षति पहुंची है मगर घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। वहीं विशेष जानकारी देते हुए गोवर्धन मिस्त्री ने बताया कि चोरों ने घटना को वारदात उस समय दिया जब वे जानवरों को निकालने गए थे। उन्होंने बताया कि उनके बक्शे रखा सारा सामान गायब है और पुरा समान इधर उधर बिखरा पड़ा है। इसके अलावा घर का टूटा हुआ ताला भी पास में पड़ा हुआ है।
शुक्रवार की सुबह दोनो गृहस्वामियों ने गावां थाना में आवेदन देते हुए उनके घरों में हुए चोरी की घटना की सूचना दी है।