रिपोर्ट:-विकास सिन्हा
गावां प्रखंड के जमडार पंचायत के लौरिया में पूर्व विधायक राजकुमार यादव की उपस्थिति में एक बैठक किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि यहां की जनता विकास से कोसो दूर है। यहाँ तक की 70साल के वृद्ध लोग भी पेंसन से वंचित हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भी भेद भाव बरतने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने भाकपा माले व अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता ग्रहण किया। प्रखंड स्थित चिहुंटिया ग्राम में भी पार्टी की बैठक का आयोजन नागेश्वर यादव की उपस्थिति में किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती व सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।
मौके पर अशोक मिस्त्री और पवन चौधरी सकलदेव यादव, पवन चौधरी समेत कई उपस्थित थे।