शीतलपुर स्थित केन्द्रीय कार्यालय में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की राजेंद्र मिश्र, की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय एवं प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्र उपस्थित हुए ।इस बैठक में सर्वसम्मति से शरद भक्त को जिला अध्यक्ष,उदय मोहन पाठक को जिला महासचिव, उदय चंद्र मिश्र को कोषाध्यक्ष एवं सुनील पाठक को संयुक्त सचिव तथा राजेन्द्र मिश्र, को जिला मुख्य संरक्षक बनाया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्र ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया ।जिसका बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया ।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने 15 दिनों के भीतर शेष पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करने हेतु कहा गयाI राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया । इस बैठक में मुख्य रूप से अशोक मिश्र , महेश प्रसाद पाठक , रामाधार मिश्र , दिलीप कुमार उपाध्याय ,पवन कुमार मिश्र, अश्विनी मिश्र ,मुकुंद मुरारी ,शिव शंकर उपाध्याय, प्रकाश चंद्र मिश्र ,बाबूलाल मिश्र, कुलदीप मिश्र , शिवदत्त मिश्र ,प्राण बल्लभ भक्त ,राजेंद्र मिश्र ,अरविंद कुमार मिश्र, रतनलाल मिश्र ,नकुल कुमार मिश्र ,दिनेश कुमार उपाध्याय, विपुल वत्सल, हेमंत कुमार पाठक, शिवदत्त मिश्र ,राजेंद्र मिश्र श्याम सुंदर पाठक, ज्वलंत उपाध्याय, कपिल कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।










