रिपोर्ट:-विकास सिन्हा
गावां प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत के ग्राम खरसान निवासी जगन्नाथ रविदास पिता गांगो रविदास की दोनों पुत्र सागर रविदास एवं हिमपाल रविदास की मौत ऑटो पलटने से रविवार को हो गई थी। दोनों बच्चे का शव सोमवार को पोस्टमार्ट के बाद गांव पहुंचा। जिसकी सूचना बच्चें के परिजनों को ढाढ़स बांधने धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव पहुंचे। धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मैं और हमारी पार्टी भाकपा माले 365 दिन 24 घंटा हमेशा आपके हर सुख दुःख के घड़ी में खड़ा रहेगी।उन्होंने कहा की सरकार एंव स्थानीय प्रशासन से हम मांग करते हैं कि परिजनों को मुआवजा राशि दें। उन्होंने कहा की बिहार के तर्ज पर झारखंड सरकार भी दुर्घटना में मारे गए मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए आर्थिक मदद करे। वहीं दुसरी तरफ गावां प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत के निमाडीह निवासी सुनिल मिस्त्री का आकस्मिक निधन हो गया था।पूर्व विधायक राजकुमार यादव मृतक के परिजन से मिलकर ढांढस बनाया एवं आर्थिक सहयोग किया।
मौके पर भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सकलदेव यादव, अशोक मिस्त्री,भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास,मों मुस्लिम अंसारी,खरसान मुखिया मकसूद आलम, भोला यादव, मदन साव, अम्बिका यादव, बिनोद साव, पिंटू यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।