गिरिडीह से देवघर की दुरी अब कम होगी। मधुपुर से धनबाद तक बिछाई जाएगी नयी रेल लाइन। रेलवे ने मधुपुर से धनबाद तक नई रेल लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दे दी है। नई रेल लाइन देवघर जिले के मरगोमुंडा होकर मधुपुर से धनबाद तक बिछेगी। धनबाद से गिरिडीह तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए पहले हुए सर्वे में 70.70 किमी लंबी लाइन बिछाने का ट्रैफिक सर्वे हुआ था। बेंगलुरू की एजेंसी के सर्वे में धनबाद से न्यू गिरिडीह तक रेल लाइन प्रस्तावित थी। अब मधपुर से मरगोमुंडा होकर धनबाद तक बिछने वाली लाइन मात्र 50 किलोमीटर लंबी होगी। रेल लाइन बन कर तैयार होते ही धनबाद से गिरिडीह और देवघर दोनों जिले जुड़ जाएंगे।