तीसरी । तीसरी प्रखंड के पानी टंकी के समीप मंगलवार दोपहर को ठंड व शीतलहरी को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय अपने तिसरी पैतृक आवास में असहाय एवं गरीबों के बीच सैकड़ों कंबल वितरण किया गया।
मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और हम सबको अपने जीवन में इस कार्य को जरूर करना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए 25 सालों से हर साल तिसरी प्रखंड के असहाय लोगों की बीच कंबल वितरण करते आ रहे है। जिला के बेंगाबाद, राजधनवार, गांवा प्रखंड में असहाय एवं गरीब को कंबल वितरण किए है और भी कंबल अन्य प्रखंडों में वितरण किया जाएगा। ओर बताया गया भाजपा के प्रेरणा से कमल वितरण किया जा रहा है
मौके पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, भाजपा नेता मोहन बरनवाल, सुरेश उपाध्याय,अजय यादव, प्रदीप सिन्हा, प्रदीप ताम्रकार, समाजसेवी इंब्राहीम मियां आदि मौजूद थे।










