“झारखण्ड को बने हुए आज पुरे 21 साल हो चुके हैं इन 21 वर्षों में हमारा राज्य बहुत विकसित हुआ है पर क्या आप जानते हैं कि झारखण्ड स्थापना दिवस क्यों मनाया जाता है?????
आज से ठीक 76 वर्ष पूर्व आदिवासी महासभा ने जयपाल मुंडा के अगुवाई में झारखण्ड को बिहार से अलग करने की मांग की गयी थी। वर्ष 2000 में केंद्र सरकार ने बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को झारखण्ड भारत का 28 वां राज्य बना। झारखण्ड राज्य अपने सभ्यता और संस्कृति की वजह से ही देश भर में प्रख्यात है। झारखण्ड राज्य अपने आप में ही अनूठा राज्य है। यहाँ लोगों का प्रकृति से अनोखा सम्बन्ध है। झारखण्ड की राजधानी रांची है, झारखंड की सीमाएँ उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओड़िशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल को छूती हैं। संपूर्ण भारत में वनों के अनुपात में झारखण्ड को एक अग्रणी राज्य माना जाता है और बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखंड प्रदेश का सृजन किया गया था। झारखंड के कुड़माली भाषा के अनुसार झाड़ का तात्पर्य “जंगल-झाड़ी” से है, इसलिए इसे झाड़ जंगलों का प्रदेश झारखण्ड कहते है।
तो इस तरह हमने अपने राज्य यानी झारखण्ड के बारे में जानी कुछ रोचक तथ्य। आप सभी को झारखण्ड स्थापना दिवस हार्दिक शुभकामनाएं।