बंगाल की खाड़ी से उठा मोचा चक्रवात का असर थोड़ा थोड़ा दिखने लगा है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है इसके साथ ही कई जिलों में हल्का बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे राज्य के लोगों को इस भीषम गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। बता दें की अभी फिलहाल झारखंड का तापमान 40 डिग्री के पार जा चूका है। मौसम विभाग की माने तो पिछले 6 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व संलग्न मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित ‘मोका’ चक्रवाती तूफान 9 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए एक अत्यंत प्रचण्ड चक्रवाती तूफान बन गया। झारखंड के मौसम की बात करें तो झारखंड में इस तूफ़ान का कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला है।14 व 15 मई को झारखंड से मध्य भाग में जैसे रांची, खूंटी ,रामगढ़ ,लोहरदगा व लातेहार में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे।