गिरिडीह: जिले के प्रसिद्ध बाबा दुख हरण नाथ धाम के समीप बहने वाली उसरी नदी में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का श,व मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। श,व मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों की नजर उसरी नदी में पड़े एक श,व पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महतोडीह पिकेट प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से श,व को नदी से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने श,व को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
मामले को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति की मौ,त किन परिस्थितियों में हुई। प्रारंभिक तौर पर मौ,त के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
महतोडीह पिकेट प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौ,त के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।











