गायत्री शक्तिपीठ तिरंगा चौक के समीप पिछले 2 दिनों से चल रहे गुरु पूर्णिमा पर्व का समापन पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ से हो गया बताया गया कि पहले दिन मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य एवं कल्याण हेतु गायत्री महामंत्र का अखंड जप किया गया और दीप महायज्ञ संपन्न हुआ l
यहां बुधवार को संपन्न यज्ञ का संचालन पूनम गुप्ता , उर्मिला वर्णवाल एवं विनीता देवी ने ने संयुक्त रूप से किया l सर्वप्रथम गुरु पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया l इस शुभ अवसर जिला युवा प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जिन्होंने अपने 80 वर्ष के जीवन काल में 3500 पुस्तकों का लेखन किया और पूरे भारतवर्ष में लगभग 3000 गायत्री शक्तिपीठ एवं चेतना केंद्रों का निर्माण किया, जहां से उनके विचारों एवं संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने वेद मंत्र गायत्री की दीक्षा ग्रहण की। साथ ही 5 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार एक विवाह दिवस संस्कार संपन्न हुआ l
लगभग 500 लोगों ने सब के उज्जवल भविष्य के लिए यज्ञ भगवान को आहूतियां प्रदान की एवं देव दक्षिणा स्वरूप अपने जीवन की एक – एक बुराई का परित्याग करने एवं जीवन में अच्छे कार्य हेतु सहयोग का संकल्प लिया l
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह ,दर्शन पंडित, दयानंद प्रसाद, भागीरथ प्रसाद सिंह, अमित कुमार ,प्रकाश मंडल, अरुण भदानी ,प्रकाश गुप्ता ,अभिषेक रजक ,रंजीत कुमार ,पूनम गुप्ता, पार्वती वर्णवाल ,उर्मिला बरनवाल, विनीता देवी ,यशोदा देवी ,अर्चना देवी, रोशनी देवी, सहित महिला मंडल की बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ l