सिमडेगा में एक दलित नवयुवक संजू प्रधान की मोब लिंचिंग से हुई हत्या को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों नें गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया और झारखंड सरकार की विफलता के विरुद्ध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी, कार्यक्रम के प्रभारी सुनील पासवान एवं जिला के महामंत्री सह धरना प्रदर्शन के सह प्रभारी संदीप डगैच आदि ने राज्य सरकार के क्रियाकलापों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया।बताया गया कि झारखंड की महागठबंधन सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार लूट खसोट बालू की तस्करी एवं धान की खरीद बिक्री के आदेश पर रोक जैसी समस्याएं उत्पन्न की गई है। इन 2 वर्षों में झारखंड की जनता के लिए प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ हैं। जिससे यहां की जनता त्रस्त हो चुकी है और इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहती है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्षता कर रहे हैं नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, अनुप सिन्हा, रंजन सिन्हा, ज्योतिष शर्मा, समीर दीप, भाजपा की प्रदेश नेत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी,शालिनी वेसखियर, नवीन सिन्हा,सुमित कुमार सिन्हा, गुड्डू सिन्हा, सीताराम वर्मा, अमित पासवान, जाकिर हुसैन, समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता गण मौजूद।