गावां थाना क्षेत्र के सांख गांव में बैटरी ब्लास्ट होने से एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सांख निवासी परमेश्वर मिस्त्री के पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात की है। बैटरी ब्लास्ट होने की आवाज इतनी तेज थी की आसपास के घर भी दहल गया। जानकारी अनुसार नितेश कुमार सुबह में सोलर से बैटरी जोड़ रहा था। इसी क्रम अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे नितेश कुमार के हाथ पूरी तरह झुलस गया। साथ ही शरीर के कई हिस्सों में बैटरी के छोटे-छोटे टुकड़े लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्चा को गावां सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सक हबीबुल्लाह खान ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए गिरीडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।