अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह इकाई ने बुधवार को गिरिडीह कॉलेज से सदस्यता अभियान का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने अभाविप के कार्यशैली पर प्रकाश डाला। बताया कि यह अभियान 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा।