गिरिडीह सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी ने सोमवार को टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया की बरवाडीह निवासी मो जमाल का 22 वर्षीय पुत्र मो असवाद छेड़खानी मामले में एक वर्षों से सेन्ट्रल जेल में बंद था।सोमवार सुबह इसने अचानक आत्महत्या करने की नीयत से टॉयलेट साफ करने वाला हार्पिक का सेवन कर लिया। जिससे तुरंत ही कैदी की स्थिति बिगड़ गई और यह खून की उल्टी करने लगा। इसके बाद जेल के सुरक्षा कर्मियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज चल रहा है। बताया गया की सुरक्षा कर्मियों की देखरेख में जनरल वार्ड में ईसे भर्ती किया गया है।