खरगडीहा पंचायत के खेदुआडीह में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम
गिरिडीह: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगडीहा पंचायत के खेदुआडीह गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौ,त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौ,त हो गई।
हादसे के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़, कुछ देर के लिए बाधित रहा यातायात
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटने से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया। खरगडीहा पंचायत के मुखिया सुनील कुमार साव भी मौके पर मौजूद रहे।
बाइक जब्त, नंबर के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक का पंजीकरण नंबर JH 11AD0199 बताया गया है। पुलिस इसी आधार पर मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है और मामले की जांच जारी है।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।












