हाथ के दर्द का इलाज कराने पहुंचे थे 60 वर्षीय राजकुमार पासवान, मौ,त के बाद क्लीनिक में हंगामा
गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला स्थित एक फिजियोथेरेपी क्लीनिक में इलाज के दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौ,त के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पहचान भंडारीडीह 28 नंबर निवासी राजकुमार पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
परिजनों का आरोप – रातभर क्लीनिक में रखा, सुबह मिली मौ,त की खबर
परिजनों के अनुसार राजकुमार पासवान हाथ में दर्द की शिकायत लेकर क्लीनिक पहुंचे थे। आरोप है कि उन्हें रातभर क्लीनिक में भर्ती रखा गया, लेकिन मंगलवार सुबह उनकी मौ,त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग क्लीनिक पहुंच गए और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
बिना लाइसेंस क्लीनिक संचालन का भी लगाया आरोप
आक्रोशित परिजनों ने दावा किया कि संबंधित फिजियोथेरेपी क्लीनिक बिना आवश्यक लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि चिकित्सक अपने आवास से ही क्लीनिक का संचालन करते हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
डॉक्टर पक्ष ने आरोपों से किया इनकार
वहीं, डॉक्टर एन.के. सिन्हा की पत्नी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि मरीज की मौ,त अचानक हुई और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक के परिजन पहले 50 लाख रुपये और बाद में 30 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे तथा लगातार धमकी दे रहे थे।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगी मौ,त की असली वजह
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। चिकित्सकीय लापरवाही हुई या बुजुर्ग की मौ,त किसी अन्य कारण से हुई, इसका खुलासा जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।












