बोकारो के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी तीन दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता थीं। उन्हें बीते 2 अक्टूबर से खोजा जा रहा था और आज रांची पुलिस की मदद से बोकारो पुलिस ने उन्हें रांची से बरामद कर लिया। पुलिस वर्तमान में मुखिया से पूछताछ कर रही है और उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।