दुर्गा पूजा को देखते हुए झारखंड सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए एक अहम फैसला लिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मियों को सितंबर माह का वेतन अग्रिम रूप से 25 सितंबर 2025 से दिया जाएगा। यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के प्रावधानों के तहत लिया गया है। सरकार के इस कदम से त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुविधा मिलेगी। माना जा रहा है कि इस फैसले से बाजारों में भी खरीदारी की रौनक बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।