रांची के निर्देशक प्रमुख हेल्थ डॉ. सिद्धार्थ सन्याल ने मंगलवार को गिरिडीह सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां सामने आने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

Dr. Sidharth sanyal
डॉ. सन्याल ने अनावश्यक रेफर किए जाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई और कहा कि सामान्य बीमारियों का इलाज यहीं किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों और परिजनों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।

Inspection At Sadar Hospital
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की सुविधा का भी आकलन किया गया। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अपने दायित्व के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी।

Sadar Aspatal me Laparvahi Bardasht nhin
साथ ही स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे और कदम उठाए जाएंगे।

Sadar Aspatal se ab marij nhi honge refer