झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर होना शुरू हो गई है। हाल ही में पलामू, रांची जैसे जिलों की महिलाओं को यह सौगात मिली थी और अब गिरिडीह जिले की महिलाओं के खाते में भी योजना की राशि आनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 10 जुलाई को बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।
डीबीटी के माध्यम से मिली राशि
इस योजना के सुचारु संचालन के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना के लिए कुल बजट 96 अरब 9 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पांच महीनों की राशि है। इससे पहले अप्रैल माह की राशि जून में भेजी गई थी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि केवल उन्हीं लाभुक महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं जिनके बैंक खाते आधार से लिंक्ड हैं और डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सुविधा चालू है।
जल्द मिलेगी अगले महीने की राशि
रांची के बाद अब गिरिडीह में भी मिली मईया सम्मान योजना की राशि अभी लाभुकों को जून का भुगतान बकाया है। हालांकि कुछ दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने योजना के लिए नवंबर तक की राशि जिलों को अग्रिम रूप से उपलब्ध करा दी है,तो आशा है कि जिन की बकाया राशि भी डीबीटी के माध्यम से जल्द ट्रांसफर की जाएगी।












