झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की ₹2500 की राशि अगले सप्ताह तक 52 लाख लाभुक महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी 24 जिलों को निर्देश जारी कर भुगतान प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा है। जिला स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अप्रैल माह की राशि पहले ही 51 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने योजना के लिए नवंबर तक की राशि जिलों को अग्रिम रूप से उपलब्ध करा दी है। योजना के लिए कुल बजट 96 अरब 9 करोड़ रुपये तय किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।