दो बाइक की टक्कर में चार लोग गुरुवार की रात 10 बजे स्टेशन रोड में घायल हो गए। शुक्रवार को 8 बजे 3 का इलाज नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा था।वहीं एक को धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि एक कार से बचने के चक्कर में दो बाइक आपस में टकरा गई।इससे दोनों बाइक में सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में झरियागादी निवासी 48 वर्षीय वकील पंडित, 24 वर्षीय सुमित कुमार, 12 वर्षीय नंदनी कुमारी जबकि दूसरे बाइक पर सवार बरवाडीह निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद शब्बीर शामिल हैं।सभी घायलों को इलाज के लिए नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद मोहम्मद शब्बीर को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य तीनों को नर्सिंग होम में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है













