Giridih News: गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप झरियागादी रेलवे क्रॉसिंग में रविवार शाम 5 बजे एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में पाई गई। महिला ट्रेन से कट कर घायल हुई है। जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।
बताया गया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सदर अस्पताल लाया। बताया जा रहा है कि महिला गिरिडीह-मधुपुर सवारी गाड़ी की चपेट में आकर घायल हुई है।












