खबर भले ही चौंकाने वाली हो लेकिन एक खबर के मुताबिक मध्य प्रदेश के जबलपुर में लगे आम के बगीचे में लगे टाइयो नो टमैंगो नाम के आम की अनोखी खासियत है कि इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ढाई लाख रुपए प्रति किलो से ज्यादा है जिसे दुनिया का सबसे मंहगा आम माना जाता है। यह आम वैसे तो जापान में पाया जाता है लेकिन मध्यप्रदेश के रहने वाले संकल्प सिंह परिहार ने अपने बगीचे में यह बेहतरीन किस्म का आम लगाया है जिन्होंने बताया कि इस आम का वजन पकने के बाद लगभग 900 ग्राम होता है और खाने में बेहद ही मीठा होता है। इस आम को उपजाने के लिए बहुत ही खास वातावरण चाहिए लेकिन संकल्प सिंह परिहार ने बंजर जमीन पर यह आम उपजाकर अनोखा मिसाल पेश किया है।
करीब 4 एकड़ में फैले इस आम के बगीचे की सुरक्षा के लिए कुत्ते और गार्ड 24 घण्टे तैनात रहते हैं।
Source : aajtak