अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मनरेगा लोकपाल तमन्ना परवीन को जदयू जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल ने बुक्के देकर सम्मानित किया।सम्मान पाकर तमन्ना परवीन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं में ऊर्जा उत्पन्न होती है। महिलाओं में साहस आती है।वही जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल ने कहां की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नव चयनित मनरेगा लोकपाल तमन्ना परवीन के साहसी कदम और समाज के प्रति उनकी समाज सेवा करने की भूमिका से लोग बहुत प्रभावित है। मौके पर जदयू उपाध्यक्ष महेश्वर मुनी, राज किशोर साहू, विवेक विकास मनोज कुमार ,सहित कई लोग मौजूद थे।










