जमुआ के चुंगलो के रहने वाले 35 वर्षीय झारखंडी मंडल नें विषपान कर लिया।सोमवार को इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि यह पूरे परिवार के साथ हैदराबाद में रहता है।यहां सिर्फ इनकी मां हमिया देवी रहती है। बताया गया कि यह 10 दिन पहले आपने अपने बच्चे का आधार कार्ड और भी कुछ अन्य कागजात लेने के लिए अपने गांव आया था। कुछ दिन रहने के बाद सोमवार को ही यह हैदराबाद जाने वाला था।बताया गया कि रविवार रात यह बिना खाए सो गया। आज करीब 10:00 बजे जब उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया तो इसने कहा कि ईसकी तबीयत काफी खराब हो गई है और यह दरवाजा भी नहीं खोल पा रहा है। जिसके बाद आसपास की लोग जुटे और दरवाजा को जबरन खोल कर लोग अंदर गए तो देखा कि इसकी स्थिति काफी खराब थी। जिसके बाद इसे चिकित्सकों को दिखाया गया। चिकित्सक के आने के बाद पता चला ईसने विषपान किया है।जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।हालांकि इसने विषपान क्यों किया है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।










