गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के आदेशनुसार शनिवार को गांडेय थाना परिसर के सामने गिरिडीह यातायात पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। गिरिडीह के ट्रैफिक सार्जेंट मुकेश कुमार के द्वारा बताया कि इस सघन वाहन जांच अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की मुख्य रूप से जांच की जा रही हैं। और इस दौरान दर्जनों वाहनों को रोक रोक कर वाहन के कागजात,पोलूशन,लाइसेंस और हेलमेट के बाबत पूछताछ की जा रही हैं। इस क्रम में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति का चालान काटा जा रहा हैं। बताया गया कि इस दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की, गाड़ी चला रहे लोगों का हेलमेट,गाड़ी के पेपर एवं लाइसेंस की जांच की जा रही हैं। मौके पर गिरिडीह यातायात सार्जेंट मुकेश कुमार सहित यातायात पुलिस बल के कई जवान उपस्थित थें। बताया गया कि खबर लिखे जाने तक अभियान जारी था। इस वजह से कितने लोगों पर कार्रवाई हुई और कितने राजस्व की वसूली की गई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।