शहर के बजरंग चौक स्थित एक बंद घर में चोरों ने चोरी घटना को अंजाम दिया है। रविवार को जब घर के लोग घर में प्रवेश किए तो चोरी की जानकारी मिली। बताया गया की लाखो रुपयों के जेवरात और नगद राशि पर चोरों ने हाथ साफ़ कर लिया। बताया गया की गोलू सिंह अपने परिवार के साथ बिहार के आरा में शादी समारोह में 1 महीने से गए हुए थे। इसी दरमियान लंबे समय से बंद घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी घटना को अंजाम दिया है। चोर घर के अंदर घुस कर लाखो की जेवर और 50 हजार नगदी चुरा लिया है। आज तीन बजे घर के सदस्य विजय सिंह जब घर में प्रवेश किए तो गेट का ताला टूटा हुवा देखा। अंदर जाने पर तीन चार रूम में जेवर समेत कपड़ा नगदी गायब मिला। इसके बाद नगर थाना को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस बाबत पुलिस से इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने की भी मांग की है।