पतंजलि योग पीठ गिरिडीह इकाई द्वारा स्वदेशी केंद्र सिरसिया में अमृत महोत्सव के तहत सूर्य नमस्कार, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने किया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी परमेंद्र कुमार,युवा प्रभारी रणधीर गुप्ता किसान पंचायत के प्रभारी गौतम विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति, महामंत्री प्रेमलता अग्रवाल, आदि ने सहयोग किया। मौके पर कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार सक्रिय कार्यकर्ता उत्कर्ष गुप्ता, रेखा गुप्ता, जया सिन्हा, दुलारी देवी,मधु बरनवाल, ललिता बरनवाल, निर्मला देवी, सावित्री सरन,खुशी कुमारी,प्रियंका शक्ति, अधिवक्ता प्रभात खेतान,अमृता कुमारी,नम्रता कुमारी, स्वाति कुमारी आदि ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन जन तक सूर्य नमस्कार से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जागरूक करना ताकि हमारा देश स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत बन सके। सूर्य नमस्कार से पूर्व यहां झंडोत्तोलन भी किया गया।
इधर मदर इंडिया सोसाइटी व आदर्श योग कक्षा महिला कॉलेज के द्वारा संयुक्त रूप से प्रोफेसर कॉलोनी में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम बड़ी ही उत्साह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मदर इंडिया सोसाइटी के अध्यक्ष बिना पानी घोष, सचिव इंदु सिन्हा योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति, सीमा लाल, माला दास, पुष्पलता त्रिवेदी ,संगीता सिन्हा ,लवली सिन्हा, प्रियंका शक्ति,विनीता देवी आदि लोगों ने भाग लिया।










