जी हां, संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की है। संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे और हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे।
संतोष गंगवार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह बरेली से आठ बार सांसद रह चुके हैं जिन्हे अब झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
नई भूमिका मिलने से अभिभूत संतोष गंगवार ने कहा कि पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे दिया। राज्यपाल बनाकर मेरे प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए पीएम मोदी का भी आभारी हूं।
इसके अलावा रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बनवारीलाल पुरोहित की जगह पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।