परसाटांड़ में चल रहे सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री रूद्र महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
बताया गया कि पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ मे नवयुवक समिति के द्वारा महायज्ञ कराया जा रहा है। महायज्ञ में सुबह परिक्रमा पूजा अर्चना हवन के साथ प्रवचन पाठ किया जा रहा है।बताया गया कि गुरुवार रात इस यज्ञ महोत्सव में राम विवाह महोत्सव मनाया गया।महायज्ञ में दूरदराज से पहुंच कर संत यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए ।इस महायज्ञ में अंतरराष्ट्रीय कथावयास पारस मनी जी महाराज, राष्ट्रीय पर्वाचिका साधवी विजया लक्ष्मी, यज्ञकरता नरोत्तम दास जी महाराज अयोध्या से चलकर यहां आए हैं।