गिरिडीह: झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले अपनी विभिन्न 11 सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी राजस्व उपनिरीक्षक कर्मचारी तेरहवे दिन भी झंडा मैदान में हड़ताल पर डटे रहे। बताया गया कि राज्य संगठन के आह्वान पर पूरे राज्य के सभी राजस्व उपनिरीक्षक मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके कारण छात्र छात्राओं का आय और आवासीय का कार्य नहीं हो पा रहा है। कार्य नहीं होने से राजस्व को प्रत्येक दिन काफी नुकसान हो रहा है। इस बाबत जिला मंत्री अमर किशोर सिन्हा ने बताया कि हमारी 11 सूत्री मांगों पर 10 अक्टूबर 2019 को सरकार के साथ लिखित समझौता हुआ था। 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक सरकार द्वारा एक भी मांगों को लागू किया गया। उसी के विरोध में पूरे राज्य के प्रत्येक जिलों के राजस्व उप निरीक्षक हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस बार सभी राजस्व उपनिरीक्षक का मांग है कि जब तक मांगों को लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना नहीं जारी की जाती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। 11 सूत्री मांगों में 24 सौ ग्रेड पे लागू करने, 50% सीआई में आरक्षण मिलना समेत अन्य मांगे शामिल है। हड़ताल पर अध्यक्ष केवल राउत,जिला मंत्री अमर किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष जयदेव शर्मा,राजेश चौधरी,समेत जिले के सभी प्रखंडों के राजस्व उपनिरीक्षक कर्मचारी डटे हुए।












