आदर्श योग कक्षा श्री आरके महिला कॉलेज गिरिडीह में योग क्लास का 5 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पांचवीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से यज्ञ हवन कर मनाया गया।यहां सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि के हाथों की गई। उसके बाद योग प्रणाम कराया गया। तत्पश्चात हवन कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत अतिथियों का सम्मान समारोह व प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम में भजन कीर्तन का भी दौर चला। लोगों ने इसका भरपूर आनंद उठाया।यह कार्यक्रम पतंजलि परिवार की योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति के नेतृत्व में किया गया।इनके सहयोग सपना राय, रेखा सिन्हा,सीमा लाल, लक्ष्मी छाया,सुपर्णा मुखर्जी आदि मौजूद थी। कार्यक्रम में भारत स्वभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, युवा प्रभारी रणधीर गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति, भारत स्वभिमान की महामंत्री प्रेमलता अग्रवाल, निर्मला देवी, मदर इंडिया सोसायटी की अध्यक्ष बिनापानी घोष, योग शिक्षिका आशा सिन्हा, सहयोग शिक्षिका लक्ष्मी छाया,शकुंतला बरनवाल संगीता सिन्हा, प्रिया सिन्हा, अधिवक्ता प्रीति सिन्हा , अधिवक्ता सुनीता शर्मा, आशा सिन्हा, जया सिन्हा, रूबी अग्रवाल, प्रियंका शक्ति ,मंतोड़वा देवी,कंचन सिन्हा,पूनम गुप्ता, उर्मिला बर्णवाल, अर्चना प्रसाद ,दुलारी देवी ,उत्कर्ष गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, रितिक गुप्ता माला बनर्जी, बेबी देवी,
राधिका सिन्हा, गीता देवी,रीना, पिंकू घोष, राखी देवी, गायत्री देवी,विनीता देवी, अनीता गुप्ता, पिंकी खेतान,पुष्पलता त्रिवेदी, प्रिया त्रिवेदी,परमिला सिन्हा, सावित्री सरण आदि काफी संख्यां में लोगों ने भाग लिया।












