पतंजलि परिवार गिरिडीह द्वारा चैत प्रतिपदा अवसर पर शनिवार को एक योग जागरूकता रैली निकाली गई।बीटी फील्ड के समीप रेड क्रॉस भवन से राज्य कार्यकारणी सदस्य चंद्रहास जी के नेतृत्व में निकाली गई।यह सोभा यात्रा मुख्य मार्ग जेपी चौक से होते हुए टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक होकर शहर का भ्रमण करते हुए वापस रेड क्रॉस भवन पहुचीं।इस दौरान पूरे गर्मजोशी के साथ नव वर्ष मंगलमय हो, राष्ट्रीय महिला दिवस जिंदाबाद, घर की सक्ति नारी है, समाज की शक्ति, नारी है, देश की शक्ति ,नारी है।करो योग, रहो निरोग,योग करें रोग भगाए के नारे बुलंद किये गए। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह के द्वारा किया गया।सहयोग में युवा भारत के जिला प्रभारी रणधीर गुप्ता ,पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी, गौतम विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति ,भारत स्वभिमान की महामंत्री प्रेमलता अग्रवाल,प्रभात खेतान, उत्कर्ष गुप्ता आदि लगे हुवे थे।इधर कार्यक्रम में
वरिष्ट सदस्य मोहन बगड़िया, रेखा गुप्ता,दुलारी देवी,प्रमिला सिन्हा, पिंकी खेतान,पुष्पा शक्ति,ममता कंधवे,रेखा कंधवे,रश्मि कंधवे, समता देवी ,सुनीता बरनवाल गीता साहू, रिंकू अग्रवाल ,पूनम ,सोनी शाह, जया सिन्हा ,सविता,
ललिता देवी, आशा शर्मा, प्रभाकर कुशवाहा के साथ साथ, पतंजलि परिवार के अन्य सदस्य बड़ी संख्यां में शामिल हुए।