गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पश्चिमी पंचायत में झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई। जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए झामुमो पंचायत समिति, पिहरा पश्चिमी का गठन किया गया। जिसमें सरजू मिस्त्री को अध्यक्ष और मो शहजाद आलम को सचिव चुना गया। इसके अलावा चंदन गोस्वामी उपाध्यक्ष, लालबिहारी यादव कोषाध्यक्ष, बलदेव प्रसाद यादव, केदार शर्मा, रामचन्द्र मुसहर, बिंदु देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी व प्रियंका देवी का कार्यकारी सदस्य बनाया गया। बैठक में बीस सूत्री सदस्य सोनू कुमार, शिव कुमार, नारायण राउत, मंसूर आलम समेत कई लोग उपस्थित थे।











