पचम्बा थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन नें सुबह सुबह फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यस्था बहाल रखने की अपील की। बता दें कि दो दिन पहले दो समुदाय के बीच पत्थर बाजी हुई थी। जिसकी वजह से पचम्बा में माहौल तनावपूर्ण था। स्थिति को नियंत्रित करने एवं शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पूरे पचम्बा में फोर्स को तैनात किया गया। पचम्बा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि दो दिन पहले दो समुदाय के बीच झड़प और पत्थर बाजी हुई थी।जिसमे 6 को जेल भेज दिया गया है और इसके लिए आज सुबह 7 बजे पूरे पचम्बा में फ्लैग मार्च निकला गया है। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने लोगों को उनकी दुकान वापस से खोलने को कहा साथ की किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत पचम्बा थाना में सुचना देने को कहा। मौके पर पचम्बा थाना के इंचार्ज थाना प्रभारी अवदेश सिंह , अभिमन्यु प्रहरी ,रामदुलार सिंह ,दाऊद बड़ा और सभी थाना के जवान मौजूद थे।












