गिरिडीह। राज्य के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गिरिडीह में शोक की लहर दौड़ गई और शहर स्थित मर्सी हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ जुटने लगी।
मंत्री के निधन की सूचना पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। वहीं, शहर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी मर्सी हॉस्पिटल पहुंचकर शोक जताते नजर आए।






