नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला की रहने वाली चंदा देवी के साथ बेटे ने मारपीट कर घायल कर दिया।बुधवार को इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि स्वर्गीय बिंदेश्वरी की पत्नी चंदा देवी के दो बेटे हैं। दोनों का बंटवारा आधा-आधा हो गया है।बताया गया कि बड़ा लड़का राजकुमार जबरदस्ती छोटे वाले लड़के का जमीन पर कब्जा करना चाहता है और इसकी मां का इस पर मना करती है।बताया गया कि पेंशन का पूरी राशि बड़ा लड़का हर महीने मांगता है। नहीं देने पर पहले भी मारपीट किया था और इस बार भी मारपीट की।जिसके बाद घायल अवस्था में ईसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है और बड़े बेटे व उसके परिवार पर आरोप लगाया गया है।