गावां थाना क्षेत्र के मलहेत गांव में रविवार को केंद तोड़ने गया एक किशोर पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन में उसके परिजनों ने 108 के माध्यम से गावां सीएचसी ला कर भर्ती कराए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर हबीबुल्लाह खान ने उसके बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल किशोर मलहेत निवासी मनोज रजवार का 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार है। परिजनों के अनुसार वह घर के बगल में स्थित पेड़ पर केंद तोड़ने अपने दोस्तों को साथ गया था। अमन ऊपर पेड़ पर चढ़कर केंद तोड़ रहा था और बाकी के दोस्त नीचे केंद चुन रहे थे। इसी बीच अचानक पेड़ की एक डाली टूटने लगा, इससे वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।










