परिवार कल्याण पखवाड़ा की प्रारंभ को लेकर शनिवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने सहिया के साथ बैठक की। बैठक में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले परिवार नियोजन अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। वहीं योग्य दंपति के रूप में चिन्हित महिला पुरुषों का शत प्रतिशत बंध्याकरण कराने पर बल दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर कुछ दिन पूर्व 15 आयुवर्ग से 45 वर्ष के बीच योग्य दंपति का सर्वे किया गया है। जिसे परिवार नियोजन अस्थाई व स्थाई के विधि में जागरूक किया गया है। वहीं दो से कम बच्चों वाली मां को बंध्याकरण करवाने पर उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। कहा कि सभी सहिया दीदी को अपने-अपने क्षेत्रों में महिला और पुरुष बंध्याकरण के संबंध में महिलाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। ताकि अधिक से अधिक लोगों का बंध्याकरण किया जा सके।
मौके पर बिटीटी राजदा खातून, उषा देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, सुमित्रा, चिंता देवी समेत कई लोग उपस्थित थीं।
