झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना मैं एक बड़ा बदलाव लाने वाली अब इसका लाभ अब 18 वर्ष की युवतियों को भी मिल पाएगा। पहले इसकी न्यूनतम सीमा 21 वर्ष थी।
बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को सम्मान राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना में उम्र सीमा 21 वर्ष से 50 वर्ष तक तय की गई थी, लेकिन इसमें 18 वर्ष से 20 वर्ष की बच्चियां छूट जा रही थीं। इसलीय हमने तय किया है कि उन्हें भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। इस योजना का आवेदन आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में 18 वर्ष की बच्चियां कर सकती हैं। हम जल्द ही इसके लिए कानून लाएंगे और इसके बाद उनके खाते में राशि डाल देंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस फैसले से महिलाओं के सशक्तिकरण को और भी मजबूती मिलेगी। यह झारखंड सरकार का इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।