झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिया एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिलहाल इस झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ को 5 सितंबर 2024 तक स्थगित कर दिया है।
न्यूज 18 के न्यूज रिपोर्ट के अनुसार झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ के दौरान लगातार अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने और 12 उम्मीदवारों की मौत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिलहाल दौड़ पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए होने वाली दौड़ को 5 सितंबर तक के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अब सुबह 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में दौड़ का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने उत्पाद सिपाही बहाली की नियमावली की अविलंब समीक्षा और बहाली की नियमावली में बदलाव करने का भी निर्देश दिया। बता दें सिपाही भर्ती की दौड़ बीते 22 अगस्त से अलग-अलग केन्द्रों पर शुरू हुई थी। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद अब 5 सितंबर के दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सीएम ने दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त इंतजाम करने का भी निर्देश दिया है।