झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शहर के झंडा मैदान में की गई। बैठक में संघ की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बाबत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कुछ कारणों से कई माह से झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन संघ की बैठक नहीं हो पाई थी। लंबे अरसे के बाद आज झंडा मैदान में संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ की मजबूती को बनाए रखा जाए इस पर चर्चा की गई। साथ ही वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दूरभाष समेत कई विभागों के पोस्टों के बकाया भुगतान नहीं हुआ है। जिसके भुगतान को लेकर गिरिडीह उपायुक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य वरीय पदाधिकारियों को आवेदन के माध्यम से भुगतान की मांग की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान गृह रक्षक के साथ कुछ लोग अन्याय पर रहे साथी उन लोगों का शोषण और दोहन किया जा रहा है। इस पर निर्णय लेते हुए जल्द से जल्द लगाम लगाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बैठक के द्वारा निर्णय लिया गया कि आज के बाद प्रत्येक माह संघ के प्रतिनिधियों का बैठक आयोजित किया जाएगा। जिसमें गृह रक्षक के समस्याओं को संकलित कर उसका निराकरण किया जाएगा,मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा, सचिव विनोद सिंह कोषाध्यक्ष भीमदेव राम नरसिंह तिवारी गोविंद सिंह विनोद सिंह कैलाश चौधरी अजय सिंह कारू चौधरी शंकर सिन्हा रामानंद सिंह सुमित कई होमगार्ड के जवान मौजूद थे।