नगर निगम कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति, उपमहापौर प्रकाश राम द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही नगर निगम की ओर से एक जेसीबी मशीन, एक फागिंग मशीन और एक ट्रैक्टर खरीद कर वितरण किया गया। निगम की सफाई व्यवस्था करवा रही आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट को निगम की ओर से ट्रैक्टर दिया गया। वही निगम क्षेत्र में उपयोग के लिए जेसीबी मशीन खरीदा गया। साथ ही कई बीमारियों से बचाव हेतु निगम क्षेत्र में फागिंग कराने के लिए इस मशीन को खरीदा गया। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बताया गया कि यह रथ नगर निगम के विभिन्न चौक चौराहों समेत सभी वार्डों में घूम घूम कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बताया जाएगा। इसके अलावा रथ में बड़े एलईडी लगाया गया है जिसमें स्वच्छता से संबंधित वीडियो दिखाए जाएंगे। इस बाबत सदर विधायक ने कहा कि निगम को साफ सुथरा रखना हम सभी जिले वासियों का दायित्व है। सफाई के प्रति हम सभी की जागरूकता पहली प्राथमिकता है। उप नगर आयुक्त ने कहा कि राज्य में गिरिडीह निगम सफाई के प्रति अव्वल बनाने में हम सभी का योगदान काफी महत्व रखता है। निगम को स्वच्छता बनाए रखने के लिए निगम की ओर से सफाई के क्षेत्र में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उप महापौर ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण जागरूकता रथ लोगों को सफाई से संबंधित कई संदेश बताने का काम करेंगी। चौक चौराहों पर एलईडी द्वारा सफाई को लेकर कई तरह के टिप्स दिए जाएंगे। इन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक में जेसीबी, फागिंग मशीन व ट्रेक्टर खरीदने का निर्णय लिया गया था। जिसको खरीद कर आज उद्घाटन किया गया। श्री राम ने कहा कि इन सामानों की खरीद होने के बाद सफाई के क्षेत्र में और बेहतर किया जाएगा। साथ ही सफाई से संबंधित कोई भी सामानों की खरीदारी के लिए निगम हमेशा तत्पर है। वही मौके पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम ,सिटी मैनेजर प्रशांत कुमार, शंभू सिंह ,वार्ड पार्षद कमल सिंह सुमित कुमार ,अजय रजक ,पार्षद प्रतिनिधि हब्लू गुप्ता ,अनिल राम ,अशोक रजक ,अजय झा , राजकुमार भुईया,बुलंदअख्तर,सहित निगम कर्मी मौजूद थे। गिरिडीह, मनोज कुमार