झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हेमंत सोरेन एक बार फिर राज्य का बागडोर संभालेंगे। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बुधवार को रांची के मुख्यमंत्री आवास में हुए इंडी गठबंधन के विधायक दल की बैठक में यह निर्णय निकलकर सामने आया। बता दे कि अब थोड़ी देर बाद राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचेंगे और चंपाई सोरेन अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कुछ काम से चेन्नई गए हुए हैं शाम 7:00 बजे तक वे रांची लौट आएंगे। सूत्रों के अनुसार सीएम और हेमंत सोरेन को राजभवन से 7:30 बजे आने का समय दिया गया है इसके बाद चंपाई सोरेन अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे वहीं हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री शपथ के लिए दावा पेश करेंगे और राज्यपाल से शपथ ग्रहण समारोह की तिथि मांगेंगे। बता दे की चंपाई सोरेन सरकार के कैबिनेट मंत्री का 3 दिन पहले विस्तार होना था। क्योंकि ग्रामीण विकास मंत्री रहे आलमगीर आलम के गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कोटे से मंत्री के लिए एक सीट खाली था। वही मंत्री पद का भी एक खाली था इसे भरने के लिए कैबिनेट मंत्री का विस्तार होना था लेकिन हेमंत सोरेन के जेल से छूटने के बाद इस प्रोग्राम लग गया और अब राजनीति का नया अध्याय शुरू हो गया बता दें कि आज ही मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुआ और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की बात सामने आई। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात कही गई है।