केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को 12 बजे गिरिडीह के सिहोडीह आम बागान पहुंचे। यहाँ उन्होंने गिरिडीह विधानसभा के प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी के पक्ष में चुनावी रैली को सम्बोधित किया। अमित शाह की सभा को लेकर बीजेपी की ओर से पूरी तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में लोग गिरिडीह उनको देखने व सुनने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गिरिडीह विधानसभा के बाद अमित शाह गांडेय और डूमरी में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहां भी भाजपा की ओर से पूरी तैयारी की गई है। अमित शाह ने हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेताओं के घर 350 करोड़ रुपए पकड़े जाते है, उसके बाद 35 करोड़ पकड़े जाते हैं। ये पैसा झारखंड की गरीब जनता है, लेकिन हेमंत सरकार इस पर चुप्पी साध लेती है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दो, भ्रष्टाचार और लूट करने वाले लोगों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम करेंगे। इसके साथ ही लूटा गया पैसा वापस झारखंड की तिजोरी में जमा किया जाएगा। मौक़े पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, विकास प्रीतम, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव ,पूर्व महापौर सुनील पासवान, इंजीनियर विनय सिंह,चुन्नू कांत, विनोद सिन्हा, पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद,संदीप डेंगेच , नवीन सिन्हा ,मुकेश जलान, पूनम प्रकाश, प्रोफेसर विनीता कुमारी, शालिनी बेसिकियर, संगीता सेठ, संजीत सिंह पप्पू, मोतीलाल उपाध्याय,सुभाष चंद्र सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।