गिरिडीह लोकसभा का चुनाव शुरू हो गया है। मॉक पोल के बाद तमाम बूथों पर मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अब पूरे लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 40 हजार 296 मतदाता 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज दिन भर में करेंगे। गौरतलब है कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा आते हैं। जिसमें गिरिडीह जिले में दो विधानसभा क्रमशः गिरिडीह और डुमरी है। इनमें से कई संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ भी हैं। गिरिडीह जिले में कुल 770 बूथ हैं।जिनमे कड़ी सुरक्षा बंदोबस्ती के बीच मतदान शुरू हो चुका है। मतदान कर्मियों के अलावे सुरक्षा में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी लगाया गया है।वही अधिकारियों की टीम भी लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।कुल मिलाकर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई है और लोग उत्साह से घरों से निकल रहे हैं।
07 से 09 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार हैं:-
32 गिरिडीह 13.47%
33 डुमरी 13.48%