झारखंड की पूर्व राज्यपाल डॉ द्रोपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर झारखंड बीजेपी में हर्ष है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने पार्टी की तरफ स उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही साथ उन्होंने विपक्षी दल से अपील की है कि सभी सर्वसम्मति से डॉ द्रोपदी मुरमू को राष्ट्रपति के लिए समर्थन दें।